भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। सभी मंदिर अपनी अनोखी पहचान और महत्त्व के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको भारत के दक्षिणी राज्य केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर, जो की भगवान अयप्पा स्वामी को समर्पित है, के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको सबरीमाला मंदिर की खुलने की तारीखों (Sabarimala Temple Opening Dates 2025-2026) और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
तो अगर आप सबरीमाला मंदिर जाने की सोच रहे हैं, तो इस पूरे लेख को पढ़ना न भूलें। इसमें हम आपके सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों, जैसे कि Sabarimala Temple Opening Dates, Registration Process, Rules, Timing, और मंदिर तक कैसे पहुंचे, इन विषयों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। स्वामी शरणम अय्यप्पा!
- Sabarimala Temple Opening Dates 2025-2026
- स्वामी अयप्पा के बारे में जानकारी | About Swami Ayyappa
- सबरीमाला मंदिर का समय | Sabarimala Temple Timings
- सबरीमाला मंदिर कैसे पहुंचे ? | How to Reach Sabarimala Temple
- सबरीमाला मंदिर के लिए महिलाओं के नियम | Sabarimala Temple Rules For Ladies
- सबरीमाला यात्रा हेतु कुछ विशेष जानकारी
- पाठकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
Sabarimala Temple Opening Dates 2025-2026
भारत के अन्य मंदिरों से सबरीमाला मंदिर काफी अलग है, जहाँ कुछ मंदिर साल भर खुले रहते हैं, वहीं सबरीमाला मंदिर साल के कुछ समय के लिए ही खुलता है। निचे दिए गए टेबल से आप अपनी समय के अनुसार सबरीमाला जाकर अपने स्वामी भगवान अयप्पा के दर्शन कर सकते हैं।
Month | Festival/Pooja | Opening date | Closing Date |
December 2024 | Madala Pooja | 26/12/2024 | |
Thirunadai Thirappu – Makaravilakku Mahotsavam | 30/12/2024 | 20/01/2025 | |
January 2025 | Makaravilakku Day | 14/01/2025 | |
February 2025 | Monthly Pooja – Kumbham | 12/02/2025 | 17/02/2025 |
March 2025 | Sabarimala Utsavam | 04/03/2025 | 14/03/2025 |
Kodiyettu | 05/03/2025 | ||
Pallivetta | 13/03/2025 | ||
Pankuni Uthram & Arattu | 14/03/2025 | ||
Monthly Pooja – Meenam | 14/03/2025 | 19/03/2025 | |
April 2025 | Monthly Pooja -Medam | 10/04/2025 | 18/04/2025 |
Vishu | 14/04/2025 | ||
May 2025 | Monthly Pooja – Edavam | 14/05/2025 | 19/05/2025 |
June 2025 | Prathishta Dinam | 04/06/2025 | 05/06/2025 |
Monthly Pooja – Midhunam | 14/06/2025 | 19/06/2025 | |
July 2025 | Monthly Pooja – Karkkidakam | 16/07/2025 | 21/07/2025 |
August 2025 | Monthly Pooja – Chingam | 16/08/2025 | 21/08/2025 |
September 2025 | Onam Pooja | 03/09/2025 | 07/09/2025 |
Onam Utsavam | 05/09/2025 | ||
Monthly Pooja – Kanni | 16/09/2025 | 21/09/2025 | |
October 2025 | Monthly Pooja – Thulam | 17/10/2025 | 22/10/2025 |
Sree Chithrai Atta Thirunal | 21/10/2025 | ||
November 2025 | Mandala Pooja Maholsavam | 16/11/2025 | 27/12/2025 |
December 2025 | Madala Pooja | 27/12/2025 | |
January 2026 | Makaravilakku Day | 14/01/2026 | |
स्वामी अयप्पा के बारे में जानकारी | About Swami Ayyappa
भगवान अयप्पा भगवान शिव और मोहिनी (भगवान विष्णु का स्त्री रूप) के पुत्र हैं, जिन्हें हरिहर पुत्र भी कहा जाता है। अयप्पा का जन्म केरल के सबरीमाला में हुआ था, और उन्हें विशेष रूप से वहां स्थित मंदिर में पूजा जाता है। उनके भक्त उन्हें ब्रह्मचारी और योगी के रूप में पूजते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि भगवान अयप्पा और कार्तिकेय एक ही हैं, हालांकि ऐसा नहीं है। कार्तिकेय भगवान शिव और मां पार्वती की संतान हैं, जबकि अयप्पा स्वामी भगवान शिव और मोहिनी (भगवान विष्णु का स्त्री रूप) के पुत्र हैं।
सबरीमाला मंदिर का समय | Sabarimala Temple Timings
सबरीमाला मंदिर सामान्यतः सुबह 5:00 बजे खुलता है और रात 10:00 बजे बंद होता है। यह मंदिर साल के कुछ विशेष दिनों पर ही खुलता है, इसलिए यहाँ आने से पहले अपना शेड्यूल अच्छे से सुनिश्चित करें। कुछ विशेष अवसर जैसे मंडल पूजा, मकरविलक्कू दिवस और अन्य प्रमुख त्यौहारों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।
यह मंदिर केरल राज्य में स्थित है, जहाँ की मुख्य भाषा मलयालम है। यदि आप अन्य राज्यों से या किसी अन्य भाषा के जानकार हैं, तो आपको कुछ कठिनाई हो सकती है। ऐसे में कृपया मंदिर के सहायक कर्मचारियों या अन्य स्थानीय व्यक्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।
सबरीमाला मंदिर कैसे पहुंचे ? | How to Reach Sabarimala Temple
सबरीमाला मंदिर केरल राज्य के पठानमथिट्टा (Pathanamthitta) जिले में स्थित है, और यहां पहुंचने के लिए विभिन्न यातायात के साधन उपलब्ध हैं।
हवाई मार्ग से:
- निकटतम हवाई अड्डा कोच्चि (COK) या तिरुवनंतपुरम (TRV) है।
- वहां से पम्पा तक टैक्सी या बस ली जा सकती है ।
रेल मार्ग से:
- सबरीमाला के नजदीकी रेलवे स्टेशन Chengannur है, जो लगभग 60 किमी दूर स्थित है। आप यहां से टैक्सी या बस के जरिए मंदिर तक पहुँच सकते हैं। अन्य नजदीकी रेलवे स्टेशन भी हैं, जिनसे आप यात्रा कर सकते हैं।
सड़क मार्ग:
सबरीमाला मंदिर के लिए सड़क मार्ग भी एक सुविधाजनक विकल्प है। आप कोच्चि, तिरुवंवनंतपुरम, या अन्य प्रमुख शहरों से बसों या टैक्सी के माध्यम से मंदिर पहुंच सकते हैं। यह यात्रा प्रमुख शहरों से आसानी से जुड़ी हुई है और सड़कें अच्छी स्थिति में हैं।
पम्पा से सबरीमाला मंदिर की दूरी लगभग 5 किमी है। पम्पा नदी के पास स्थित पम्पा बेस कैंप से मंदिर तक श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी होती है। यह यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है, क्योंकि रास्ता पहाड़ी और चढ़ाई वाला होता है।
Also Read : मकर संक्रांति त्योहार के लिए बच्चों के ड्राइंग आइडियाज 2025
सबरीमाला मंदिर के लिए महिलाओं के नियम | Sabarimala Temple Rules For Ladies
सबरीमाला मंदिर अपने कई नियमों के लिए जाना जाता है। भगवान अय्यप्पा को ब्रह्मचारी माना जाता है, इसलिए यहाँ 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं का प्रवेश निषेध है। यदि आप दर्शन के लिए जाते हैं, तो आपका जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज़ चेक किए जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, मंदिर में पुरुषों के लिए प्रवेश के कोई विशेष नियम नहीं होते, लेकिन उन्हें अन्य शारीरिक और मानसिक शुद्धता के नियमों का पालन करना होता है। पुरुषों को सबरीमाला मंदिर जाने से पहले 41 दिनों का व्रत रखना होता है। इस व्रत में शाकाहारी भोजन, शराब और मांसाहार से परहेज़ करना होता है।
मंदिर जाने से पहले भक्तो को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्हें भगवान अयप्पा के प्रति श्रद्धा और भक्ति बनाए रखनी चाहिए।
सबरीमाला यात्रा हेतु कुछ विशेष जानकारी
सबरीमाला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कुछ आवश्यक वस्तुएं और तैयारियों का ध्यान रखना चाहिए। यात्रा पर जाने से पहले शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखना अनिवार्य है। आवश्यक वस्तुओं में पूजा सामग्री, नारियल, चावल, घी और जल शामिल हैं।
मंदिर में मुख्यतः काले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। पैदल यात्रा के लिए आरामदायक जूते साथ ले जाएं। मंदिर के नियमों का पालन करें और आयु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पम्पा से मंदिर तक की चढ़ाई के लिए शारीरिक रूप से तैयार रहें। स्वच्छता का ध्यान रखें और कचरा फैलाने से बचें।
पाठकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
हम उम्मीद करते हैं कि दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और आपने भी अपने स्वामी अयप्पा के दर्शन का मन बना लिया होगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि इस लेख में प्रस्तुत जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की गई है। यदि आपको इस लेख में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। आप हमें ईमेल के माध्यम से या नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग में अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
हमारी शुभकामनाएं हैं कि आपकी यात्रा सुखद और सफल हो। 🙏 स्वामी शरणम अय्यप्पा! 🙏